मधुबनी की सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

3/7/2025 10:36:17 AM

मधुबनी की सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
जब पूरा शहर गंदगी से परेशान है, तब सरकार सिर्फ निर्देश देने तक सीमित क्यों है? बिहार विधानसभा में मेरे सवाल के जवाब में सरकार ने माना कि मधुबनी में सफाई का काम NGO के जरिए हो रहा है और समय-समय पर सुधार के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि हालात जस के तस हैं।
सवाल ये उठता है:
जब सफाई व्यवस्था खराब है, तो अब तक जिम्मेदार एजेंसियों पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
सिर्फ निर्देश और फंड में कटौती से क्या मधुबनी साफ़ हो जाएगा?
जब जनता परेशान है, तो नगर निगम और प्रशासन को जवाबदेह क्यों नहीं बनाया जा रहा?
मधुबनी की जनता को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि ठोस एक्शन चाहिए! सरकार को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने होंगे।
May be an image of blueprint and text
All reactions:
33
3
2
Like
Comment
Send
Share

Comments: 0

Comments


No Comment Yet. Be First to Post Comment.

Post Your Comments

Name:
E-Mail:
Comment: